Home Minister Amit Shah ने कहा कि Bihar की जनता का एनडीए का दिया गया प्रचंड जनमत, मोदी जी के घुसपैठिया मुक्त भारत के संकल्प पर मुहर है. सीमा सुरक्षा पर सख्त संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि – हम इस देश के हर एक घुसपैठिए को चुन-चुन कर बाहर करेंगे. यह हमारा संकल्प है. एसआईआर प्रक्रिया देश और लोकतंत्र दोनों की सुरक्षा के लिए जरूरी है.
गुजरात के भुज में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 176वीं बटालियन के परिसर में आयोजित 61वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए Home Minister Amit Shah ने कहा कि – Operation Sindoor में सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) और भारतीय सेना की वीरता के चलते Pakistan को कुछ ही दिनों के भीतर एकतरफा युद्धविराम का एलान करने के लिए मजबूर होना पड़ा. (तस्वीर साभार – अमित शाह फेसबुक पेज से साभार)