उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध घुसपैठियों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों से कहा है कि वो फौरन घुसपैठियों की पहचान करें. ऐसे लोगों की पहचान करने में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए. CM Yogi ने साफ निर्देश दिया है कि अवैध घुसपैठियों के लिए अस्थाई detention center बनाए जाएं. यहां उन्हें पहचान प्रक्रिया पूरी होने तक रखा जाएगा.
मुख्यमंत्री की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि अवैध घुसपैठियों की पहचान प्रक्रिया तेजी से पूरी करके उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए. जिससे कि सिस्टम पर बेवजह का बोझ ना पड़े. जैसे ही अवैध घुसपैठियों की पहचान प्रक्रिया पूरी होते ही उन्हें उनके देश वापस भेजा जाएगा. ऐसे अवैध घुसपैठियों को किसी तरह की कोई राहत नहीं मिलेगी.
अवैध घुसपैठियों पर मोदी सरकार सख्त
बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार अवैध घुसपैठियों के मामले में सख्ती से काम कर रही है. एक दिन पहले Home Minister Amit Shah ने कहा कि Bihar की जनता का एनडीए का दिया गया प्रचंड जनमत, मोदी जी के घुसपैठिया मुक्त भारत के संकल्प पर मुहर है. सीमा सुरक्षा पर सख्त संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि – हम इस देश के हर एक घुसपैठिए को चुन-चुन कर बाहर करेंगे. यह हमारा संकल्प है. एसआईआर प्रक्रिया देश और लोकतंत्र दोनों की सुरक्षा के लिए जरूरी है. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)