Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Prayagraj  माघ मेले में 15 करोड़ लोग आएंगे, Maha Kumbh जैसी ही होगी व्यवस्था- CM Yogi

Anju Pankaj Desk, November 22, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में गंगा पूजन के बाद माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा की. यहां उन्होंने कहा कि – मैंने 9 महीने बाद गंगा पूजन किया. माघ मेले की तैयारी शुरू हो चुकी है. साल 2024 की तुलना में इसका दायरा बढ़ाया गया है. इस बार माघ मेला 800 हेक्टेयर में बसेगा और 12-13 करोड़ लोग संगम में स्नान करेंगे. मुख्यमंत्री ने बड़े हनुमानजी के मंदिर में पूजा भी की.

मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि इस बार माघ मेला 800 हेक्टेयर और 7 सेक्टर में बसाया जाएगा. इस बार संगम तट पर लगने वाले मेले में करीब 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. यही नहीं इस बार पच्चीस से तीस लाख से ज्यादा कल्पवासी कल्पवास करेंगे. उन्होंने कहा कि माघ मेले में महाकुंभ जैसी व्यवस्था रहेगी.

माघ मेले की तैयारी के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाईकोर्ट के सीनियर जज की बेटी के विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए. इसके बाद वो बीजेपी विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी के घर के पास बने मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी शामिल हुए. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes