राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख Mohan Bhagwat ने कहा कि अगर दुनिया से Hindu खत्म हो गए तो दुनिया खुद ही खत्म हो जाएगी. हिंदुओं के बिना दुनिया का अस्तित्व नहीं हो सकता है. हिंदुओं के बिना दुनिया में किसी की भी कल्पना नहीं की जा सकती है. उन्होंने कहा कि Hindu समाज अमर है और भारत उस हमेशा रहने वाली सभ्यता का नाम है. अगर Hindu खत्म हो गए तो दुनिया खुद ही खत्म हो जाएगी.
मणिपुर में एक कार्यक्रम के दौरान Mohan Bhagwat ने कहा कि भारतीय सभ्यता ने उतार-चढ़ाव के कई दौर देखे हैं. उस दौरान भी भारत अपनी सभ्यता के साथ दुनिया के नक्शे पर बरकरार रहा है. या कहा जाए तो खुद को मजबूती के साथ दुनिया के पटल पर मौजूद रहा. आज भी हमारी सभ्यता काफी मजबूत है. हमारे अंदर कुछ ऐसा है जो हमें आज भी जिंदा रखे है.
दूसरे देशों का इतिहास देखिए, ग्रीस, मिस्र औऱ रोम जैसी पुरानी सभ्याताएं दुनिया के नक्शे से गायब हो गई हैं. इन देशों को अपनी सभ्याताओं के साथ बड़े स्तर पर धार्मिक परिवर्तन का भी सामना करना पड़ा. इस वजह से इनकी सभ्यताएं दुनिया के नक्शे से पूरी तरह गायब हो गई हैं. उन्होंने कहा कि दुनिया में सिर्फ भारत ही ऐसा देश है जो अपनी सभ्यताओं के साथ मजबूती के साथ जुड़ा है. (तस्वीर साभार – राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ RSS फेसबुक पेज से साभार)