उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि – राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने सौ साल में कोई सौदेबाजी नहीं की. लेकिन कुछ लोगों ने दुनिया और भारत में सेवा को सौदेबाजी का जरिया बनाया. CM Yogi ने कहा कि RSS को कोई ओपेक देश, International Church फंड नहीं देता. बल्कि संघ समाज के सहयोग से चल रहा है और समाज की सेवा के लिए समर्पित भाव से काम करता है.
लखनऊ में दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव में उत्तर प्रदेश के Chief Minister Yogi Adityanath ने कहा कि – अपने धर्म में मरना अच्छा है. हमें लालच में दूसरा धर्म नहीं अपनाना चाहिए. यह महापाप है. हमने भारत की पूरी धरती को धर्मक्षेत्र माना. इसलिए युद्ध का मैदान भी हमारे लिए धर्मक्षेत्र है, क्योंकि धर्मक्षेत्र में जो युद्ध भी लड़ा जा रहा. वो अपने कर्तव्यों के लिए लड़ा जा रहा. इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख Mohan Bhagwat भी मौजूद रहे. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)