Ayodhya में राम मंदिर पर धर्म ध्वजा की स्थापना हो गई है. इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कहा कि – Ram मंदिर पर फहराता केसरिया ध्वज धर्म, सत्य-न्याय और राष्ट्रधर्म का प्रतीक है. यह उस सत्य का उद्घोष है कि धर्म का प्रकाश अमर है और रामराज्य के मूल्य कालजयी हैं. मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कहा कि संकल्प का कोई विकल्प नहीं होता. आज भारत विकास और विरासत के बेहतरीन समन्वय देख रहा है. जहां बिना भेदभाव के 80 करोड़ लोगों को राशन और 50 करोड़ को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है. जो रामराज्य की उद्घोषणा है. पांच सौ साल में साम्राज्य बदले, लेकिन आस्था अडिग रही.
मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कहा कि- आज प्रधानमंत्री Narendra Modi के मार्गदर्शन में Ayodhya अब संघर्ष से निकलकर उत्सवों की वैश्विक राजधानी बन रही है. उन्होंने कहा कि रामलला की नगरी अब आस्था, आधुनिकता औऱ economy के नए युग में प्रवेश कर चुकी है. महर्षि वाल्मिकि International Airport जैसी सुविधाओं के साथ यह देश की पहली Solar City के रूप में विकसित हो रही है.
मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कहा कि – ये ध्वज इस बात का प्रमाण है कि धर्म की ज्योति कभी बुझती नहीं और राजराज्य के सिद्धांत अमर हैं. साल 2014 में जब प्रधानमंत्री Narendra Modi प्रधानमंत्री बने तब करोड़ों भारतीयों के मन में जो विश्वास जागा था. आज उसी विश्वास का प्रतीक ये भव्य राम मंदिर बनकर खड़ा है. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)