Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

भारत को मिली Commonwealth Games की मेजबानी, 2030 में Ahmedabad में होंगे Games  

Anju Pankaj Desk, November 26, 2025

भारत को साल 2030 में Commonwealth Games की मेजबानी मिल गई है. ये गेम्स Ahmedabad में होंगे. Scotland के Glasgow में Commonwealth स्पोर्ट्स जनरल असेंबली में हुई बैठक में इसकी औपचारिक मंजूरी मिली. इस फैसले से साल 2036 में Olympics के लिए भारत की दावेदारी मजबूत होगी. Commonwealth बोली में भारत की फाइट Nigeria के अबुजा शहर से थी. लेकिन कमेटी ने उसे भविष्य में मौका देने का निर्णय लिया.

भारत को 15 साल बाद Commonwealth Games की मेजबानी का मौका मिल रहा है. इससे पहले साल 2010 में नई दिल्ली में Commonwealth Games का आयोजन हुआ था. जिस तरह Commonwealth Games के आयोजन को लेकर चुनौतियां आ रही है, उस पर भारत पर भरोसा जताया गया है. भारत भी इसे अपनी Olympics के आय़ोजन की तैयारी को लेकर देख रहा है. Ahmedabad ने पहले भी कई बड़े आय़ोजन कराए हैं, इसलिए पहले के अनुभव भी काम आएंगे. बता दें कि Commonwealth Games में 72 देश शामिल होते हैं. जिसमें ज्यादातर पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश शामिल हैं. (Photo courtesy – Commonwealth Games Northern Ireland X page)

National Hindutavpm modiपीएम मोदी

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes