Election Commission ने बूथ लेवल अफसरों (BLO) को बड़ा गिफ्ट दिया है. आयोग ने BLO मानदेय छह हजार रुपए से बढ़ाकर बारह हजार रुपए कर दिया गया है. साथ ही साथ BLO सुपरवाइजर के मेहनताने में भी इजाफा किया गया.
प्रोत्साहन राशि – 1000 से बढ़ाकर 2000 रुपए
BLO सुपरवाइजर का मानदेय – 12 हजार रुपए से बढ़ाकर 18 हजार रुपए
AERO को सम्मान राशि – 25,000
ERO को सम्मान राशि – 30,000
बता दें कि बिहार के BLO को अतिरिक्त 6 हजार रुपए दिए जाएंगे. ऐसे वक्त में जब देश में SIR प्रक्रिया के बीच BLO पर काम के प्रेशर की बातें कही जा रही है. ऐसे में चुनाव आयोग द्वारा दी जाने वाली यह राशि उनके लिए राहत से कम नहीं है. इससे BLO का मनोबल बढ़ेगा और वो अपना काम और बेहतर तरीके से तनावमुक्त हो कर कर सकेंगे. पिछले दिनों कुछ BLO के सुसाइड करने की खबरों के बाद चुनाव आयोग ने यह राहत प्रदान करने वाला फैसला लिया है.