Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

SIR की डेड लाइन 7 दिन बढ़ी, अब 11 दिसंबर तक चलेगी प्रक्रिया, 14 फरवरी को फाइनल लिस्ट

Anju Pankaj Desk, November 30, 2025

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया की डेडलाइन को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है. चुनाव आयोग के इस फैसले से काम का दबाव झेल रहे बूथ लेवल अधिकारी (BLO) को बड़ी राहत मिली है. SIR की प्रक्रिया में BLO द्वारा मतदातओं को फॉर्म देने फिर उन्हें जमा करने और डिजिटाइज करने का काम पूरा करना है. समय सीमा बढ़ने से उन्हें थोड़ा वक्त और मिल गया है. पिछले दिनों कुछ BLO के सुसाइड करने की खबरों के बाद चुनाव आयोग ने यह राहत प्रदान करने वाला फैसला लिया है.

मतदाता सत्यापन की नई तारीख 11 दिसंबर तक

ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी – 16 दिसंबर

आपत्ति और दावा – 16 दिसंबर से 7 फरवरी 2026

अंतिम मतदाता सूची – 14 फरवरी, 2026

इससे पहले चुनाव आयोग ने शनिवार को जानकारी साझा करते हुए कहा था कि अब तक 51 करोड़ मतदाताओं में से 99.53 फीसदी फॉर्म मतदाताओं तक पहुंचा दिए गए हैं. इनमें से 79 फीसदी फॉर्म का डिजिटाइजेशन करने का काम पूरा हो गया है.

बता दें कि शनिवार को ही Election Commission ने बूथ लेवल अफसरों (BLO) को बड़ा गिफ्ट दिया. आयोग ने BLO मानदेय छह हजार रुपए से बढ़ाकर बारह हजार रुपए कर दिया गया है. साथ ही साथ BLO सुपरवाइजर के मेहनताने में भी इजाफा किया गया. प्रोत्साहन राशि – 1000 से बढ़ाकर 2000 रुपए, BLO सुपरवाइजर का मानदेय – 12 हजार रुपए से बढ़ाकर 18 हजार रुपए, AERO को सम्मान राशि – 25,000 और ERO को सम्मान राशि – 30,000 रुपए की गई है.

बता दें कि बिहार के BLO को अतिरिक्त 6 हजार रुपए दिए जाएंगे. ऐसे वक्त में जब देश में SIR प्रक्रिया के बीच BLO पर काम के प्रेशर की बातें कही जा रही है. ऐसे में चुनाव आयोग द्वारा दी जाने वाली यह राशि उनके लिए राहत से कम नहीं है. इससे BLO का मनोबल बढ़ेगा और वो अपना काम और बेहतर तरीके से तनावमुक्त हो कर कर सकेंगे.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes