Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

UP में ​​Meerut के एक इलाके में Hindu परिवारों को क्यों देनी पड़ी पलायन की चेतावनी?

Anju Pankaj Desk, November 30, 2025

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हिंदू बहुल इलाके में मुस्लिम परिवार ने एक हिंदू परिवार का घर खरीदा तो इलाके के हिंदुओं ने प्रशासन को पलायन की चेतावनी दे दी. क्योंकि मुस्लिम परिवार ने उस घर में दूध का कारोबार शुरू कर दिया. लोगों का कहना है कि यहां शराबियों का अड्डा बनने लगा था. इससे पूरे मोहल्ले में जाम लगने लगा था. नाराज लोगों ने प्रशासन से मुस्लिम परिवार के घर खरीदने के सौदे को रद्द करने की मांग की है. इसे लेकर विरोध प्रदर्शन भी हुए.

बात इस कदर बिगड़ गई कि प्रदर्शनकारियों ने थाने पहुंच कर धरना दिया और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया. मामला बिगड़ते देख प्रशासन को मामले में दखल देना पड़ा. फिलहाल पुलिस ने मकान में ताला लगा दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी इस इलाके में ऐसा मामला सामने आया था. जिसमें काफी विवाद हुआ था.

दरअलस मेरठ में हिंदू समाज की चिंता की अपनी वजहें हैं. यही वजह है कि उन्हें ऐसी मांग लेकर सड़क पर उतरना पड़ा. यूपी में हिंदू परिवारों के पलायन की घटनाएं नई नहीं है. ऐसा पहली बार है जब हिंदू परिवार और समाज अपनी आवाज खतरे के आने से पहले उठा रहा है. बताने की जरूरत नहीं कि ऐसे मामलों में प्रशासन भी हाथ पर हाथ धरे बैठा रहता है.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes