Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

विपक्ष को PM Modi की दो टूक, कहा- सदन में drama नहीं, delivery चाहिए  

Anju Pankaj Desk, December 1, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि – Bihar चुनाव में मिली हार की वजह से वो अशांत लग रहे हैं. उन्हें मतभेद भुलाकर संसद में अच्छी नीति और कानून पास कराने के लिए काम करने को कहा. जिससे कि मानसून सत्र की तरह शीतकालीन सत्र की बर्बादी न हो. यह सत्र पराजय की हताशा या विजय के अहंकार का मैदान नहीं बनना चाहिए. नई पीढ़ी के सदस्यों को अनुभव का लाभ मिलना चाहिए. यहां drama नहीं, delivery होनी चाहिए. यहां जोर नीति पर होना चाहिए, नारों पर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शीतकालीन सत्र केवल एक परंपरा नहीं हैं. ये राष्ट्र को प्रगति की ओर तेज गति से ले जाने के जो प्रयास चल रहे हैं. उसमें ऊर्जा भरने का काम ये शीतकालीन सत्र करेगा. ऐसा मेरा विश्वास है. उन्होंने कहा कि इस सत्र में ऐसे मुद्दों पर फोकस होना चाहिए. जैसे संसद देश के लिए क्या सोच रही है. संसद देश के लिए क्या करना चाहती है और पार्लियामेंट देश के लिए क्या करने जा रही है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्ष को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और चर्चा में मजबूत मुद्दे उठाने चाहिए. (तस्वीर साभार – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes