एक पाकिस्तानी पत्रकार ने Operation Sindoor पर Pakistan की पोल खोल कर रख दी है. पत्रकार अहमद नूरानी ने कहा है कि – असीम मुनीर ने फील्ड मार्शल का टाइटल तो ले लिया है. बाजू मरोड़ के या बाजू मरोड़े बगैर ही लिया. इसका नहीं पता, लेकिन 7 मई से 10 मई के बीच भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. पहले दिन तो Pakistan ने भारत के विमान गिरा दिए. लेकिन बाकी 3 दिन भारत ने जिस तरीके से हमारे ऊपर हमले किए, उसमें जो आखिरी दिन था, अल्लाह ताला की पनाह, एक-एक हमारी एयरबेस को उन्होंने सटीक निशाना बनाया.
पत्रकार अहमद नूरानी ने कहा है कि – हमारी एक भी मिलाइल उनकी सीमा के अंदर नहीं जा सकी. भारतीय डिफेंस सिस्टम एस-400 ने किसी चिड़िया को पर नहीं मारने दिया. ये सच है कि Pakistan की जनता से छिपाया गया. उन्हें झूठ बोला गया और इसी झूठ की बुनियाद पर मुनीर ने फील्ड मार्शल की उपाधि ले ली. अब हमें नहीं पता कि मार्शल फील्ड से जान कब छूटेगी.
Operation Sindoor पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एयर स्ट्राइक की. भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर प्रहार किया है. जिनमें पाकिस्तान के पंजाब में स्थित बहावलपुर का मार्कज सुभान अल्लाह, जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय मेन टार्गेट था. भारत के हवाई हमले में यहां स्थित गहरे बंकर भी नष्ट हो गया है. ऑपरेशन सिंदूर में थलसेना, वायुसेना और नौसेना ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया. यह ऑपरेशन सात मई की सुबह 1 बजकर 44 मिनट पर शुरू किया गया. जिसमें पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे कई आतंकी ढांचे तबाह हो गए हैं. (तस्वीर एआई की मदद से बनाई गई है)