Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

CM Yogi की सुरक्षा में चूक, युवक ने की मंच पर चढ़ने की कोशिश

Anju Pankaj Desk, December 2, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. घटना Varanasi की है, जहां नमो घाट पर आयोजित काशी-तमिल संगमम के शुभारंभ के मौके पर एक संदिग्ध युवक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने से मंच के पास पहुंच गया और मंच पर चढ़ने की कोशिश करने लगा. कड़ी सुरक्षा होने के बाद भी युवक मंच तक पहुंच गया. वक्त रहते वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उस पर काबू पा लिया. हालांकि इस वजह से मंच के पास अफरातफरी मच गई.

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे में था. उसका नाम जोगिंदर गुप्ता है जो Varanasi के बजरिया इलाके का रहने वाला है. उसका कहना है कि वो कादीपुर रेल स्टेशन के पास शराब पीकर रेल ट्रैक पर मरने की घटनाओं से परेशान था. वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर इस इलाके में शराब की बिक्री रोकने की मांग करना चाहता था. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National hindu dharmaHindutavpm modiकांग्रेसपीएम मोदीहिंदुत्व

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes