Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Islamic कट्टरपंथ विश्व शांति के लिए गंभीर खतरा है- अमेरिका

Anju Pankaj Desk, December 5, 2025

अमेरिका ने इस्लामी कट्टरपंथ को लेकर गंभीर चिंता जताई है. अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने कहा है कि – कट्टरपंथी समूह विश्व के ज्यादा से ज्यादा हिस्सों पर नियंत्रण स्थापित करना चाहते हैं. यह पूरे विश्व के लिए खतरा है. Fox News को दिए Interview में अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने कहा कि – इस्लामिक कट्टरपंथ अमेरिका के लिए प्रत्यक्ष चुनौती है. ऐसे ग्रुप किसी एक इलाके तक सीमित नहीं रहना चाहते. बल्कि लगातार विस्तार कर बड़ी आबादी पर काबू करने का लक्ष्य रखते हैं.

Marco Rubio ने कहा कि इस्लामिक कट्टरपंथ की विचारधारा वैश्विक शांति और विशेषकर पश्चिमी देशों के लिए गंभीर खतरा है. कट्टरपंथी आंतकवाद, हत्या और जनसंहार जैसे कृत्यों के जरिए संस्कृतियों और समाजों पर आधिपत्य जमाने का इरादा रखते हैं और अमेरिका- Europe के खिलाफ खुलकर साजिशें की जा रही है.

पिछले दिनों अमेरिकी संसद के 44 सांसदों ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो को खत लिखकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर पर फौरन बैन लगाने की मांग की है. इन सांसदों का कहना है कि पाकिस्तान में सेना सरकार चला रही है और पब्लिक के राइट्स को रौंदा जा रहा है. इस खत में 2024 के चुनावों में हुए फर्जीवाड़े का भी जिक्र है.

National hindu dharmaHindutavpm modiहिंदुत्व

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes