‘Hindu rate of growth’ : Hindustan Times Leadership Summit 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि – आज अपना देश दुनिया की सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाली Economy है. कोई भारत को Global Growth Engine बताता है. कोई Global Powerhouse कहता है. उन्होंने कहा कि एक से बढ़कर एक बातें आज हो रही हैं. लेकिन क्या आपने कहीं पढ़ा या सुना कि इसे कोई ‘Hindu rate of growth’ कहता हो.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि – ‘Hindu rate of growth’ कब कहा गया, जब भारत 2-3 फीसदी की ग्रोथ के लिए तरस गया था. किसी देश की Economic Growth को, उसमें रहने वाले लोगों की आस्था से जोड़ना, उनकी पहचान से जोड़ना. क्या यह अनायास ही हुआ होगा क्या. जी नहीं, यह गुलामी की मानसिकता का प्रतिबिंब था. उन्होंने कहा कि यह साबित करने की कोशिश हुई है कि भारत की धीमी विकास दर का कारम हमारी Hindu सभ्यता और Hindu संस्कृति है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ तथाकथित बुद्धजीवी हर जीव से सांप्रदायिकता खोजते रहते हैं. उन्हें ‘Hindu rate of growth’ में सांप्रदायिकता नजर नहीं आई. उन्हें ‘Hindu rate of growth’ में सांप्रदायिकता नजर नहीं आई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि- कुछ दिन पहले देश के क्वार्टर 2 के GDP के आंकड़े जारी किए गए थे. आठ फीसदी की ग्रोथ रेट हमारी तरक्की की नई रफ्तार को दिखाती है. ये सिर्फ नंबर नही हैं. यह मजबूत मैक्रोइकॉनॉमिक सिग्नल है. (तस्वीर – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)