Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Pakistan पर भड़का Taliban, कहा- तेरे टुकड़े करके रहेंगे

Anju Pankaj Desk, December 6, 2025

Pakistan और Afghanistan के बीच टेंशन लगातार बढ़ती जा रही है. पाकिस्तान को उसके पड़ोसी देश Afghanistan ने एक बार फिर खुली धमकी दी है. पिछले काफी दिनों से चल रहे गोलीबारी की घटनाओं के बीच अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है. अपनी हरकतों से बाज आने की चेतावनी देते हुए अफगानिस्तान ने कहा कि – आप हमसे उलझे हैं, इसका नतीजा ये होगा कि आपके देश के टुकड़े कर दिए जाएंगे.

Pakistan को Afghanistan की ऐसी धमकी नई बात नहीं हैं. कुछ दिन पहले तालिबानी मंत्री ओमारी ने कहा था कि Pakistan की ओर से हमले की कोशिश हुई तो मैं कसम खाता हूं कि तुम्हे भारतीय सीमा तक भी सुरक्षा नहीं मिलेगी. उन्हें वहां तक खदेड़ दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना सबकुछ दूसरों की इच्छा के हिसाब से ही करती है और हाल ही में सबने शहबाज शरीफ को अमेरिकी राष्ट्रपति की चापलूसी करते हुए देखा ही होगा.

बता दें कि पाकिस्तान और Afghanistan के बीच सीज फायर होने के बाद भी पाकिस्तान की ओर से Afghanistan की सीमा पर एयर स्ट्राइक की गई. जिसमें तीन क्रिकेट खिलाड़ियों समेत दस लोगों की मौत हो गई. इस हमले के बाद से Afghanistan भड़का हुआ है.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes