Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Mamata Banerjee नाम की Hindu, वो भारत विरोधी महिला हैं- जगदगुरु रामभद्राचार्य

Anju Pankaj Desk, December 7, 2025

जगदगुरु रामभद्राचार्य ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee के खिलाफ जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि- ममता बनर्जी नाम तो Hindu है, लेकिन वह वास्तविकता में भारत विरोधी महिला है. मेरी ये बात चाहे तो Mamata Banerjee तक पहुंचा दो, मुझे किसी का डर नहीं है. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखे जाने पर जगदगुरु रामभद्राचार्य ने नाराजगी जताई.

जगदगुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि – यह बहुत बुरी बात है. भारत में रहकर सनातन और हिंदुत्व विरोधियों के गुणगान करना, उनकी निशानियों को सुरक्षित करने की बात करना, यह बहुत बुरा है. बाबरी मस्जिद बनाने की मंशा कभी पूरी नहीं होगी. उन्होंने कहा कि तीन सौ करोड़ रुपए से मस्जिद बनाने की बात सिर्फ बातें हैं और इससे कुछ नहीं होगा.

बता दें कि Mamata Banerjee की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से पिछले दिनों निलंबित किए गए विधायक Humayun Kabir ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के नाम पर एक मस्जिद की नींव रखी. हुमायूं कबीर ने एक मंच से फीटा काटकर बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखी. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे थे. (तस्वीर साभार – जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी फेसबुक पेज से साभार)

National hindu dharmaHindutavpm modiअयोध्या धामकांग्रेसपीएम मोदीहिंदुत्व

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes