Madras High Court के एक जज के खिलाफ विपक्ष के नेता महाभियोग लाने के लिए बेकरार हैं. इन लोगों को जज की यह बात बुरी लग गई, क्योंकि Justice GR Swaminathan ने एक मंदिर में दीप जल सके, इस बात के लिए Tamil Nadu सरकार को Hindu भक्तों को दीपक जलाने में मदद का आदेश दिया था. क्योंकि मंदिर से कुछ दूरी पर बने दरगाह के लोगों को मंदिर में दीप जलाना पसंद नहीं था. वो दीप जलाने पर आपत्ति करते हैं. जबकि यहां दीप जलाने की परंपरा सदियों से है. जब आदेश का पालन नहीं हुआ तो जज ने अवमानना का आदेश जारी किया था.
जज का फैसला विपक्ष के नेताओं को पसंद नहीं आई. Samajwadi Party अध्यक्ष Akhilesh Yadav, प्रियंका गांधी वाड्रा, Stalin ने Justice GR Swaminathan के खिलाफ महाभियोग की मांग की है. सौ सांसदों के साइन का एक ज्ञापन Lok Sabha Speaker ओम बिरला को सौंपा गया. इस ज्ञापन में कहा गया है कि जस्टिस जीआर स्वामीनाथन एक समुदाय विशेष को फायदा पहुंचाना चाहते हैं. विपक्ष के नेता इसे सांप्रदायिक उकसावा करार दे रहे हैं.