प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि – हमें आम लोगों को उसके दरवाजे पर सेवा देना होगा. हमें बार-बार डेटा को जमा करने की जरूरत को खत्म करना होगा. उन्होंने कहा कि वो फिजूल की Paperwork और कई पन्नों वाले Form को भरने के तरीके की समाप्ति चाहते हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए. ना ही उन्हें असुविधा हो. उन्होंने कहा कि नियम-कानून अच्छे हैं. लेकिन व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आम लोगों को तकलीफ देना उचित नहीं है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत पूरी तरह से Reform Express Phase में है. आज साफ इरादे और तेजी से सुधार हो रहे हैं. जिसका मकसद आम लोगों की रोजाना की दिक्कतों को दूर करना है, जिससे कि वो अपनी पूरी क्षमता तक आगे बढ़ सकें.
संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार ने Self-certification का आदेश देकर नागरिकों पर भरोसा किया. Ease of life और Ease of Doing Business दोनों की हमारी सरकार की प्राथमिकता है. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को Bihar elections में एनडीए की जीत के लिए सम्मानित किया गया. प्रधानमंत्री ने Nitish Kumar को Bihar की जीत का शिल्पकार बताया. (तस्वीर – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)