गृहमंत्री अमित शाह ने तीखे शब्दों में कहा है कि – देश का प्रधानमंत्री और राज्य का मुख्यमंत्री कौन हो, क्या यह घुसपैठिए तय करेंगे. नहीं, ऐसा नहीं होगा. यह अधिकार केवल भारत के नागरिकों का है. मोदी जी को देश की जनता ने प्रधानमंत्री बनाया है, वो विपक्ष की कृपा से प्रधानमंत्री नहीं बने हैं. गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर SIR को लेकर झूठ फैलाने का आरोप लगा.
लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि – विपक्ष SIR की डिटेल में समीक्षा की मांग कर रहा है. जो संभव नहीं है, क्योंकि यह चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में आता है. चर्चा तय हुई चुनाव सुधार पर, लेकिन विपक्ष ने एसआईआर पर ही बात की. विपक्ष बहस को भटकाना चाहता था. जबकि सरकार व्यापक चुनाव सुधार पर सार्थक चर्चा चाहती थी.
गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि वोट चोरी का फर्जी नैरेटिव बनाने की कोशिश हो रही है. उन्होंने हरियाणा का एक मकान नंबर बताते हुए दावा करते हैं कि इस घर में इतने वोटर हैं. चुनाव आयोग ने जांच की तो यह दावा ही गलत था. (तस्वीर साभार – अमित शाह फेसबुक पेज से साभार)