Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

मुस्लिम परिवार की शादी में कार्ड में छपवाया Hindu पुरखों का नाम, PM Modi, CM Yogi को भेजा निमंत्रण

Anju Pankaj Desk, December 12, 2025

उत्तर प्रदेश में जौनपुर के एक मुस्लिम परिवार की एक पहल का चौतरफा स्वागत हो रहा है. हो भी क्यूं ना. इस परिवार ने अपने घर की शादी कार्यक्रम (दावत-ए-वलीमा) में जो कार्ड छपवाया, उसमें अपने Hindu पूर्वजों के नाम भी छपवाए हैं. कार्ड में प्रेषक का नाम – नौशाद अहमद दुबे छपा है. सोशल मीडिया पर इस कार्ड की खूब चर्चा हो रही है. क्योंकि नौशाद अहमद दुबे ने यह निमंत्रण पत्र यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भेजा है.

इस कार्ड में आठवीं पीढ़ी का भी जिक्र है. जिसमें लिखा है कि- श्रीलाल बहादुर दुबे 1669 ईस्वी के जमींदार के आठवीं पीढ़ी के वंशज खालिद दुबे की शादी और बहूभोज के शुभ अवसर पर आप सभी आमंत्रित हैं. दरअसल नौशद अहमद दुबे अपने नाम के साथ दुबे सरनेम पिछले तीन साल से इस्तेमाल कर रहे हैं. घर में हुए पिछले कार्यक्रम में भी इसी सरनेम के साथ छपा था.

विशाल भारत संस्थान जौनपुर के जिला चेयरमैन नौशाद अहमद दुबे बताते है कि उन्होंने अपने पुरखों के बारे में पता किया तो उन्हें जानकारी मिली कि उनके पुरखे लालबहादुर दुबे मूल रूप से आजमगढ़ जिले के रानी की सराय इलाके के रहने वाले थे. जौनपुर आकर उन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया और लाल मोहम्मद नाम से जमींदारी संभाली थी. नौशाद अहमद दुबे ने अपने पुरखों को सम्मान देने के लिए अपने गांव की सड़क का नाम भी लालबहादुर दुबे मार्ग रखा है.

National hindu dharmaHindutavpm modiकांग्रेसपीएम मोदीराममंदिरहिंदुत्व

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes