Pakistan और Afghanistan के बीच रिश्ते इतने तल्ख हो चुके हैं कि अब सुधरने की बजाए और बिगड़ते जा रहे हैं. दोनों देश अब आर-पार के मूड में नजर आ रहे हैं. Afghanistan की Taliban सरकार ने अब Pakistan के आतंकी कनेक्शन और उसके यहां हो रहे मानवाधिकार उल्लंघनव के सबूत दुनिया के ताकतवर देशों को देने जा रहा है. इसके लिए उसने Pakistan के खिलाफ एक dossier भी तैयार कर लिया है.
Media में चल रही खबरों के मुताबिक इस dossier में Pakistan के वो सारे काले करतूत की लिस्ट और सबूत होगा, जिससे साबित होगा कि Pakistan आतंकवादियों को पालता पोसता है और उनका इस्तेमाल अपने पड़ोसी देशों में आतंकी वारदात करने के लिए इस्तेमाल करता है. इस डॉजियर में पाकिस्तानी खुफिया एंजेसी ISI और Pakistan आर्मी द्वारा आतंकियों को फंडिंग देने के सबूत भी हैं.
अभी दो दिन पहले लश्कर कमांडर ने पाकिस्तानी आर्मी के साथ मिलकर तालिबान पर हमला करने की धमकी दी थी. Lashkar-e-Taiba के कमांडर याकूब शेख ने एक वीडियो जारी कर Afghanistan (तालिबान) को खुली धमकी दी. उसने कहा कि – Pakistan ने Afghanistan के लिए जितने बलिदान दिए, उसका बदला हमेशा समर्थन से चुकाया है. अगर अफगान सरकार और तालिबान Pakistan को लिखित आश्वासन दे कि उनकी धरती से Pakistan विरोधी कोई एक्टिविटी नहीं होगी. तो दोनों रिश्ते नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं. अगर ऐसा होता है कि लश्कर Pakistan सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अफगानिस्तान और उसके आतंकियों का मुकाबला करने को तैयार है.