दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित Congress की रैली में हुई नारेबाजी पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. इस रैली में मोदी तेरी कब्र खुदेगी, वोट चोर गद्दी छोड़ जैसे आपत्तिजनक नारे लगाए गए थे. इस मसले पर BJP सांसद Sudhanshu Trivedi ने Rahul Gandhi और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि- Congress, मोदी जी की मौत की कामना कर रही है. जबकि मुस्लिम लीग और माओवादी सोच सामने है. मोदी जी की कब्र खोदने की बात करने वाली पार्टी खुद दफन हो जाएगी.
उन्होंने आगे कहा कि Rahul Gandhi की अगुवाई में Congress का वही हाल होगा जो Aurangzeb के समय मुगलों का हुआ था. BJP सांसद Sudhanshu Trivedi ने कहा कि Rahul Gandhi के अगुवाई में कांग्रेस का भविष्य शायद वैसा ही होने वाला है, जैसा The Last Mughal किताब में मुगलों के बारे में लिखा है. औरंगजेब की तरह Rahul Gandhi भी छठे हैं जो अभी सत्ता का आनंद ले रहे हैं. इनके बाद Congress का भी हाल मुगलों जैसा हो जाएगा. (तस्वीर- राहुल गांधी फेसबुक पेज से साभार)