सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें देश का शिल्पकार बताया. उन्होंने कहा कि – वर्तमान में भारत का जो स्वरूप है वो Sardar Patel की ही देन है. उनके शिल्पी के रूप में ये भारत सदैव लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्मरण करेगा. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि – Sardar Patel ने अपनी सूझबूझ से Junagadh और Hyderabad को रक्तहीन क्रांति के जरिए भारतीय गणराज्य का हिस्सा बनाया. Junagadh के नवाब और Hyderabad के निजाम को देश छोड़कर भागना पड़ा.
Chief Minister Yogi Adityanath ने कहा कि जम्मू-कश्मीर रियासत का जिम्मा देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू जी ने अपने हाथ में ले लिया. उन्होंने जम्मू-कश्मीर को इतना विवादित बना दिया कि वो देश को आजादी के बाद से लगातार डसता रहा है. नेहरूजी की वजह से देश को कश्मीर से उग्रवाद और अलगाववाद मिला है.
Chief Minister Yogi Adityanath ने कहा कि देश आज Prime Minister Narendra Modi का आभारी है. जिन्होंने Kashmir में धारा 370 समाप्त कर कश्मीर को भारत का गणराज्य का हिस्सा बनाने के लिए एक देश में एक प्रधान और एक निशान के संकल्प के साथ आगे बढ़ाया है. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)