Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

राम मंदिर आंदोलन से जुड़े डॉ रामविलास वेदांती का निधन

Anju Pankaj Desk, December 15, 2025

राम मंदिर आंदोलन से जुड़े डॉ रामविलास दास वेदांती का मध्य प्रदेश के रीवा में निधन हो गया. रामकथा के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई. रीवा के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. हालत बिगड़ने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से भोपाल ले जाने की तैयारी थी. लेकिन कोहरे की वजह से इसमें ले हो रहा था. उन्हें अयोध्या में सरयू तट पर जल समाधि दी जाएगी. उनके अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे.

7 अक्टूबर 1958 में एमपी में रीवा के गुढ़वा में जन्मे डॉ रामविलास दास वेदांती 12 साल की उम्र में ही अयोध्या आ गए और पूरा जीवन यहीं बिताया. अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस मामले में वो आरोपी भी थे. लेकिन 2020 में सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें आरोपों से बरी कर दिया था. डॉ रामविलास दास वेदांती दो बार भारतीय जनता पार्टी के सांसद भी रहे.

National hindu dharmaHindutavpm modiअयोध्या धामकांग्रेसपीएम मोदीराममंदिररामललाहिंदुत्व

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes