Hindu धर्म के शाश्वत मूल्यों ने विश्व को मानवता का रास्ता दिखाया है. हमारा देश कभी टकराव के रास्ते पर नहीं चला. हमने हमेशा शांति, समरसता का मार्ग दिखाया. हमारा भारत में जन्म लेना और Hindu होना परम सौभाग्य है. उन्होंने कहा कि हमें जाति, भाषा, पंथ, छुआछूत और भेदभाव को खत्म करके Hindu धर्म के बुनियादी मूल्यों को अपनाना चाहिए. संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने ये बातें Sant Kabir Nagar के Hindu सम्मेलन में कही.
संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि Hindu धर्म, मानवता, सहिष्णुता और वैश्विक कल्याण की विरासत है. उन्होंने कहा कि किसी भी देश की श्रेष्ठता और अमरता समाज की जीवनशैली और वाणी में शामिल होती है. इसलिए हम सभी को मां भारती के बेहतर संतान बनने की कोशिश करनी चाहिए. साथ ही साथ हमें स्वदेशी को अपनाना चाहिए.
बता दें कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष (2025-26) मना रहा है. इस शताब्दी वर्ष में हिंदू समाज की सामूहिक चेतना को जागृत करने के मकसद से हिंदू सम्मेलनों का आयोजन कराया जा रहा है. जिसका मकसद हिंदू समाज को एकजुट करना, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण जैसे मसलों पर जागरुकता फैलाना है.