प्रधानमंत्री मोदी को विदेश में फिर एक बार किसी देश का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुआ है. ओमान में उन्हें सुल्तान हैथम बिन तारिक ने ऑर्डर ऑफ ओमान से सम्मानित किया. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने ओमान की सरकार और वहां की जनता के प्रति अपना आभार जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि- ऑर्डर ऑफ ओमान प्राप्त कर खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं. इस सम्मान के लिए सुल्तान हैथम बिन तारिक, ओमान की सरकार और यहां के लोगों का आभार जताता हूं. यह भारत और ओमान के बीच स्नेह और विश्वास का प्रतीक है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि – सदियों से हमारे पूर्वज एक -दूसरे से जुड़े रहे हैं और समुद्री व्यापार के जरिए संपर्क में रहे हैं. अरब सागर हमारे देशों के बीच एक मजबूत ब्रिज का काम करता है. मैं यह सम्मान भारत की जनता को समर्पित करता हूं. साथ ही उन पूर्वजों को भी समर्पित करता हूं. जिन्होंने मांडवी से मस्कट तक की यात्राओं के जरिए इस रिश्ते की नींव रखी. यह सम्मान उन नाविकों को भी समर्पित है. जिन्होंने पीढ़ियों के आदान-प्रदान से दोनों की प्रगति में योगदान दिया.
ओमान में प्रधानमंत्री मोदी और सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते हुए. जिसमें Renewable energy, automobiles, footwear, textiles, gems and jewelry क्षेत्र शामिल हैं. प्रधानमंत्री ने भारत और ओमान के बीच होने वाले व्यापारिक आर्थिक साझेदारी के लिए कहा कि यह आने वाले कई दशकों तक दोनों देशों के रिश्तों की दिशा तय करेगा. (तस्वीर साभार- नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)