प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए Congress को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि – बांग्लादेशी घुसपैठियों को Congress ने बसाया, अब उन्हें बचाने के लिए कांग्रेस SIR का विरोध कर रही है. उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण और वोट बैंक के इस जहर से हमें Assam को बचाकर रखना है. मैं आपको गारंटी देता हूं कि Assam की पहचान और सम्मान की रक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी फौलाद बनकर आपके साथ खड़ी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1985 में अवैध प्रवासियों के खिलाफ Assam आंदोलन के 860 शहीदों को श्रद्धांजलि दी. Assam के डिब्रूगढ़ में अमोनिया-यूरिया प्लांट का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले किसानों को खाद के लिए लाठियां खानी पड़ती थीं. जो काम Congress को उस समय करना था, उसने नहीं किया. इसलिए मुझे अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही है. (तस्वीर साभार – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)