बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का सिलसिला थम नहीं रहा है. एक बार फिर Hindu युवक की बेरहमी से हत्या के बाद के बाद वहां रह रहे हिंदुओं पर संकट के बादल छा रहे हैं. ऐसे में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने वहां रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि – हिंदुओं को एकजुट होने की जरूरत है, दुनियाभर के हिंदुओं को आगे आकर मदद करनी चाहिए.
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक हैं और उनकी स्थिति काफी कठिन है. वहां रह रहे हिंदुओं को अधिकतम की सुरक्षा के लिए वहां के हिंदुओं को एकजुट रहना होगा. हमें अपनी सीमा के भीतर जितना हो सके उनकी मदद करनी चाहिए. हमें वह सब कुछ करना होगा जो हम कर सकते हैं औऱ हम कर रहे हैं.
बता दें कि शेख हसीना के खिलाफ विद्रोह को लीड करने वाले नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद हालात और बिगड़ गए हैं. मौत की खबर के बाद कट्टरपंथी फिर भड़क गए हैं. प्रदर्शनकारियों ने कई मीडिया संस्थान के दफ्तरों में आग लगा दी.
पिछले दिनों एक बार फिर एक Hindu युवक को पहले भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी. फिर चौराहे पर उसे टांकर आग के हवाले कर दिया. इस युवक का नाम दीपू चंद्र दास था. जो तीस साल का था और कपड़े की फैक्ट्री में काम करता था. नाराज लोगों की भीड़ ने उस पर पैगंबर का अपमान करने का आरोप लगाते हुए पकड़ लिया औऱ मारपीट करने लगे. जल्द ही उसकी जान ले ली उसके बाद उसे सरेआम लटका कर उसके शरीर में आग लगा दी.