उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को एक और तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री योगी ने एलान किया है कि प्रदेश के किसानों को अब कम ब्याज दर पर लोन मिल सकेगा. अब राज्य के लघु और सीमांत किसानों को सिर्फ 6% ब्याज दर पर लोन मिलेगा. उन्हें मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत लाभ दिया जाएगा.
Chief Minister Yogi Adityanath ने किसानों को सम्मानित करते हुए कहा कि – किसानों के हितों की रक्षा करना सभी का धर्म है. सरकार किसानों की उन्नति के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसान सरकार के एजेंडे का हिस्सा है. साल 2014 में बीजेपी सरकार बनने के बाद से लेकर अब तक लगातार किसानों के विकास के लिए प्रयास किया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जब मां बीमार होती है तो बेटे का दायित्व होता है कि वह उसकी देखरेख करे. पहली बार ऐसा हुआ कि धरती माता की सेहत को लेकर गंभीरता दिखाई गई.
Lucknow में किसान दिवस के मौके पर Chief Minister Yogi Adityanath ने किसानों को सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने कई किसानों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब देश का हर किसान Soil Health Card के जरिए अपनी धरती की सेहत का ध्यान रख रहा है. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)