Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Thailand ने Cambodia में भगवान विष्णु की मूर्ति तोड़ी, भारत ने जताई आपत्ति

Anju Pankaj Desk, December 24, 2025

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद अब और गहराता जा रहा है. इस विवाद के बीच थाईलैंड की सेना ने कंबोडिया की सीमा पर बनी एक भगवान विष्णु की मूर्ति तोड़ दी. करीब तीस फीट ऊंची इस मूर्ति को बुलडोजर से गिरा दिया गया. कंबोडिया और भारत ने इस घटना पर थाईलैंड से आपत्ति जताई है. कंबोडिया सरकार का कहना है कि यह मूर्ति बॉर्डर से करीब सौ मीटर दूर बनाया गया था.

भारत सरकार ने भी इस घटना पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि – ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए. क्योंकि धार्मिक प्रतीकों का अपमान दुनिया भर के श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करता है. बता दें कि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच एक शिव मंदिर के लिए काफी समय से घमासान मचा हुआ है. दोनों ही पड़ोसी देश हैं. कुछ दिन पहले जून में हालात ये हो गए थे कि दोनों देशों के सैनिक सीमा पर एक दूसरे पर फायरिंग कर रहे थे. लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दखल के बाद युद्ध विराम हो सका था.

दोनों देशों के बीच सीमा पर बने एक हिंदू मंदिर पर अधिकार को लेकर है. यह विवाद काफी समय से चल रहा है. दोनों ही बौद्ध धर्म बहुल देश हैं. सीमा पर स्थित 11वीं सदी में बना शिव जी का प्रीह विहार मंदिर पर कंबोडिया के अधिकार का थाई में भारी विरोध हुआ है. यह मंदिर यूनेस्को की हेरीटेज साइट में शामिल है. मंदिर का यह विवाद 1959 में इंटरनेशनल कोर्ट भी जा चुका है. (तस्वीर सांकेतिक है और एआई की मदद से बनाई गई है)

National hindu dharmaHindutavpm modiअयोध्या धामकांग्रेसपीएम मोदीराममंदिररामललाहिंदुत्व

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes