Bangladesh में हिंसक भीड़ ने दीपू दास के बाद एक और हिंदू की पीट-पीट कर हत्या कर दी. इस बार ये घटना घटी राजबाड़ी के होसेनडांगा गांव में, जहां 29 साल के युवक अमृत मंडल (सम्राट) को भीड़ ने पीट-पीट कर उसकी जान ले ली. आरोपियों ने उस पर जबरन वसूली करने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया. इसके बाद उस पर एक साथ टूट पड़े और उसे तब तक मारा जब तक उसकी जान चली नहीं गई.
इससे पहले 18 दिसंबर को ढाका के पास दीपू दास को भीड़ ने पहले हत्या की और उसके बाद उसे पेड़ पर लटकाकर जला डाला. भीड़ ने दीपू दास पर ईशनिंद का झूठा आरोप लगाया था. जबकि पुलिस के मुताबिक जांच में दीपू दास के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले थे. बता दें कि Bangladesh में भारत विरोधी नेता हादी की हत्या के बाद से हिंदुओं पर हमले और भी बढ़ गए हैं.