Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

पहले सिर्फ एक परिवार की मूर्तियां लगती थीं, अब हर विभूति को सम्मान- PM Modi

Anju Pankaj Desk, December 25, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि – पहले सिर्फ एक परिवार की मूर्तियां लगती थीं, अब हर विभूति को सम्मान मिल रहा है. स्वतंत्रता मिलने के बाद सभी उपलब्धियां एक ही परिवार के नाम होती थी. लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी ने हर किसी के योगदान को सम्मान दिया है. उन्होंने कहा कि परिवारवादियों के लिए दूसरों की लकीर छोटी करना मजबूरी हो जाता है. जिससे कि उनके परिवार का कद बड़ा दिखे और उनकी दुकान चलती रहे. इसी सोच ने देश में राजनीतिक छुआछूत का चलन शुरू किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली में जो म्यूजियम था उसमें कई पूर्व प्रधानमंत्रियों को नजरअंदाज किया गया था. इस हालात को एनडीए ने बदला है. आज दिल्ली में भव्य प्रधानमंत्री संग्रहालय है. जिसमें हर छोटे-बड़े कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री को सम्मान प्रदान किया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्तियों का अनावरण भी किया. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National hindu dharmaHindutavpm modiअयोध्या धामकांग्रेसपीएम मोदीराममंदिररामललाहिंदुत्व

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes