Bangladesh में हिंदुओं पर हो रहे हमले पर अभिनेत्री Janhvi Kapoor ने खुलकर नाराजगी जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट पर लिखा कि – Bangladesh में जो हो रहा है वह बर्बरतापूर्ण है. यह नरसंहार है और यह कोई अकेली घटना नहीं है. अगर आपको इस अमानवीय सार्वजनिक lynching के बारे में पता नहीं है तो सके बारे में पढ़ें और वीडियो देखें. सवाल पूछें और अगर इन सब के बावजूद आपको गुस्सा नहीं आता. तो ठीक इसी तरह का पाखंड हमें पता चलने से पहले तबाह कर देगा.
अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने लिखा कि – हम दुनिया के दूसरे छोर पर हो रही चीजों के बारे में रोते रहेंगे. जबकि हमारे अपने भाई-बहनों को जिंदा जला दिया जाएगा. इसले किसी भी रूप में मौजूद extremism की निंदा और आलोचना करना जरूरी है. इससे पहले कि हम अपनी इंसानियत को भूल जाएं.
बता दें कि पिछले दिनों Bangladesh में शेख हसीना सरकार के खिलाफ आंदोलन में शामिल प्रमुख छात्र नेता हादी की हत्या के बाद वहां भारत विरोधी भावना चरम पर है. इसके बाद वहां हफ्ते भर के अंदर हिंसक भीड़ द्वारा दो हिंदू युवकों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. 18 दिसंबर को ढाका के पास एक हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को पहले भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला फिर उसकी लाश को बीच चौराहे पर टांग कर आग लगा दी गई.
इसी तरह 25 दिसंबर को राजबाड़ी के होसेनडांगा गांव में, जहां 29 साल के युवक अमृत मंडल (सम्राट) को भीड़ ने पीट-पीट कर उसकी जान ले ली. आरोपियों ने उस पर जबरन वसूली करने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया. इसके बाद उस पर एक साथ टूट पड़े और उसे तब तक मारा जब तक उसकी जान चली नहीं गई.