Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

PM Modi ने सुनी देश भर के सिखों की आवाज – CM Yogi

Anju Pankaj Desk, December 26, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के सिखों की आवाज सुनी. उनके समर्पण का सम्मान करते हुए 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस घोषित किया. इसे पूरे देश में एक राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इतिहास उन्हीं का बनता है जिनके मन में त्याग और बलिदान का भाव हो. सिख गुरुओं ने स्वदेश और स्वधर्म के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की जो परंपरा स्थापित की. वही हमारी प्रगति का मार्ग है.

लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास (5 कालीदास मार्ग) पर श्री गुरु गोविंद सिंह के सुपुत्रों की स्मृति में वीर बाल दिवस के मौके पर श्री गुरु तेज बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष पर कीर्तन समागम हुआ. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु ग्रंथ साहिब को मत्थे लगाया. इस दौरान उन्होंने छोटे साहिबजादे नाम की पुस्तिका का विमोचन भी किया. इस दौरान उनके साथ स्वतंत्र देव सिंह, नंद गोपाल नंदी भी मौजूद रहे. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National hindu dharmaHindutavpm modiअयोध्या धामकांग्रेसपीएम मोदीराममंदिररामललाहिंदुत्व

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes