Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

धर्मांतरण रोकने के लिए AI का हो इस्तेमाल, CM Yogi ने दिया निर्देश

Anju Pankaj Desk, December 29, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस को AI और आधुनिक तकनीक की मदद से संगठित धर्मांतरण रैकेट, दहशतगर्दी, नशे और गो-तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा है. लखनऊ में पुलिस मंथन वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन 2025 में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विदेश से वित्त पोषित किए जा रहे धर्मातरण गिरोहों को नेस्तनाबूत करने के लिए कृत्रिम मेधा यानी एआई की प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करें.

पुलिस मंथन वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन 2025 के समापन के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को विशेष रूप से सोशल मीडिया और साइबर क्राइम पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बलरामपुर जैसी घटनाएं इंगित करती हैं कि ऐसे प्रयास संगठित रुप से किए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी ने गो-तस्करी और धर्मांतरण के लिए चलाए जा रहे संगठित गिरोह पर सख्त कार्रवाई करने को कहा है. उन्होंने अधिकारियों को सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था, धार्मिक सौहर्द्र प्रभावित करने वालों के खिलाफ समझौता नहीं करने के निर्देश दिए. (तस्वीर साभार- एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National hindu dharmaHindutavpm modiअयोध्या धामकांग्रेसपीएम मोदीराममंदिररामललाहिंदुत्व

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes