हिंदुओं को सिर्फ तलवार बांटने से कुछ नहीं होगा. आतंकवादियों को जवाब देने के लिए अब उन्हीं की तरह आईएसआईएस जैसा आत्मघाती संगठन बनाना होगा. ये बयान है यूपी के गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती का. उन्होंने ये बयान हिंदू रक्षा दल अध्यक्ष पिंकी चौधरी के तलवार वितरण समारोह को लेकर दिया था.
उन्होंने आगे कहा कि बांग्लादेश में जो हुआ है वैसा हिंदुओं के साथ पिछले 1400 साल से होता आ रहा है. पूरा हिंदू समाज इन घटनाओं को देखकर अवसादी की स्थिति में है. क्योंकि कोई कुछ नहीं कर सकता है. लोग डर रहे हैं कि आज जो इनके साथ हो रहा है, कल को हमारे साथ भी हो सकता है.