राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि – देश के हिंदू समुदाय को Bangladesh जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. हम सिर्फ अपनी समस्याओं के बारे में बात करते हैं, लेकिन सिर्फ बात करना ही काफी नहीं है. अगर हिंदू सही रास्ते पर चलते हैं, तो कोई भी चुनौती प्रभावित नहीं कर सकती है. उन्होंने कहा कि – हमारे समाज की स्थिति ये है कि हम समस्या के उपाय के बारे में नहीं सोचते हैं. जबकि समाधान हमारे पास ही होता है.
उन्होंने कहा कि संतों का संगम मिलता रहेगा. हिंदू समुदाय के पास संतों का ज्ञान है. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवक हर जगह मिल जाएंगे. भारत जहां भी है संघ का काम और उसके स्वयं सेवक वहां मौजूद हैं. हमें अपने देश के संविधान, नियम औऱ कानून का पालन करना चाहिए. क्योंकि धर्म का आचरण कैसा हो, इसकी तस्वीर इसमें दिखती है. (तस्वीर – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)