एक तरफ Bangladesh में हिंदुओं के खिलाफ लगातार हो रही हिंसा पर पूरा देश गुस्से में है, वहीं बॉलीवुड एक्टर Shah Rukh Khan बांग्लादेशी खिलाड़ी पर अपना पैसा लुटा रहे हैं. अब भारत में शाहरुख खान के इस कदम का जमकर विरोध हो रहा है. हिंदू धर्मगुरुओं ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है और बांग्लादेशी क्रिकेटर को टीम से बाहर करने की मांग की है. इनका कहना है कि सब कुछ जानने के बाद भी Shah Rukh Khan ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को 9.2 करोड़ रुपए में खरीदा है.
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि – Shah Rukh Khan हीरो नहीं हैं, उनका कोई चरित्र नहीं है, वे गद्दारों जैसे काम कर रहे हैं.
आध्यात्मिक गुरु देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि – Shah Rukh Khan, इस देश ने तुम्हे सुपरस्टार बनाया है. तुम एक टीवी सीरियल में काम करते थे. दिन के पांच सौ-हजार रुपए कमाते थे. हिंदुओं ने भी तुम्हे बहुत प्यार दिया. तुमने इन सबका ये नतीजा दिया. उन्होंने कहा कि Bangladesh में हिंदुओं का बेरहमी से कत्ल किया जा रहा है. उनके घर जलाए जा रहे हैं. उनके बहन-बेटियों का रेप किया जा रहा है. ऐसी बेरहम हत्या देखने के बाद कोई इतना पत्थर दिल कैसे हो सकता है, वह इतना क्रूर कैसे हो सकता है कि उसी देश के क्रिकेटर को अपनी टीम में शामिल करे. तुम इस देश का कर्ज कैसे चुकाओगे. एक बांग्लादेशी क्रिकेटर को लाकर और उसे हमारी जमीन पर खिलाकर. (तस्वीर -जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी फेसबुक पेज से साभार)