Bangladesh क्रिकेट बोर्ड ने फैसला किया है कि उसकी टीम T20 वर्ल्ड कप खेलने भारत नहीं जाएगी. बीसीबी ने आईसीसी को इस फैसले की जानकारी देते हुए अपनी टीम का मैच श्रीलंका में कराने की मांग की है. बांग्लादेश का यह फैसला डीसीबी के उस आदेश के बाद आया है जिसमें बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से (शाहरुख खान की टीम से) बाहर किया गया था. इस मामले में अंतिम फैसला आईपीएल को करना है.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के निर्देश पर शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को टीम से हटा दिया है. बता दें कि शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद से बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा हो रही है. पिछले चौदह दिनों में 4 हिंदुओं की हत्या हो चुकी है. जिसके बाद तमाम हिंदू धर्मगुरुओं ने बांग्लादेशी खिलाड़ी को आईपीएल की टीम में शामिल करने पर एतराज जताया था. इन्होंने बांग्लादेशी क्रिकेटर को टीम से बाहर करने की मांग की थी.