Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

‘मैं समझता था कि CM Yogi राजनीति के माहिर, लेकिन वो तो Economics में भी माहिर हैं’

Anju Pankaj Desk, January 9, 2026January 9, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि – मैं योगी जी के बारे में कह सकता हूं, मैं समझता था कि आप राजनीति के ही माहिर हैं, लेकिन मैं तो इस नतीजे पर पहुंच गया कि आप तो अर्थशास्त्र में ही माहिर हैं. कैसे मुनाफा कमाया जा सकता है इसकी कला आपको बेहतर पता है. रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जिस तरह से देश को चला रहे हैं औऱ अंतर्राष्ट्रीय जगत में जिस तरह से उन्होंने भारत का मस्तक ऊंचा किया है उसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है.

लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि – आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है. उसमें यूपी का अहम योगदान है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में 2030 तक यूपी को ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने का जो टार्गेट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तय किया है. वह होकर ही रहेगा. मुझे पूरा विश्वास है कि यूपी समय से पहले टार्गेट को हासिल करेगा. विकसित भारत का रास्ता विकसित उत्तर प्रदेश से होकर जाएगा. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National hindu dharmaHindutavpm modiकांग्रेसपीएम मोदीहिंदुत्व

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes