Bangladesh में हिंदुओं की हो रही हत्याओं पर विदेशों से भी आवाज उठने लगी है. ब्रिटिश सांसद और शैडो विदेश मंत्री प्रीति पटेल ने Bangladesh में लगातार हो रहे हिंदुओं पर हत्या के मामले में ब्रिटेन से दखल की मांग की है. उन्होंने ब्रिटिश विदेश मंत्री यवेट कूपर को खत लिखकर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों और उनकी हत्याओं पर फौरन हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने कहा कि – Bangladesh में धार्मिक आजादी की रक्षा हर हाल में होनी चाहिए. पिछले 18 दिनों में बांग्लादेश में कम से कम 6 हिंदुओं की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जो क्रूरता की हद है.
इससे पहले भी प्रीति पटेल ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की थी और ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन करते हुए कहा था कि भारत को आतंकवाद से लड़ने का अधिकार है. उस वक्त भी उन्होंने ब्रिटिश सरकार से पाकिस्तान में पल रहे आतंकी समूहों पर कड़े रुख की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि – पाकिस्तान में पनप रहे आतंकी संगठन भारत और पश्चिमी देश दोनों के लिए खतरा हैं.