Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

हिंदू समाज एकजुट होगा तो खुद नष्ट होंगी आसुरी ताकतें- Mohan Bhagwat

Anju Pankaj Desk, January 11, 2026

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि हिंदू समाज एकजुट होगा तो खुद नष्ट होंगी आसुरी ताकतें. हिंदू समाज किसी की वीरता, शौर्य से नहीं हारा है. इसलिए हमें भेदभाव मिटाकर समाज के हर वर्ग को एकजुट करना होगा. उन्होंने कहा कि आज के हालात देखकर डर लगता है. मगर भारत की शक्ति अमरत्व से निकली है.

वृंदावन में नाभाभीट सुदामा कुटी के शताब्दी वर्ष समारोह को संबोधित करते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत का निर्माण ही धर्म के लिए हुआ है. दुनिया को भागवत ज्ञान से अलौकिक करने को हुआ है. हमें जीवन में सात्विक शक्ति से जुड़ते हुए पंच परिवर्तन मार्ग पर चलना होगा. समाज को जोड़कर समरसता संदेश देकर हम आने वाले वर्ष में भारत को सुख-शांति और समृद्धि देने वाला राष्ट्र बना सकते हैं. हमारा जीवन ऐसा हो जिससे दुनिया प्रेरणा ले.

मोहन भागवत ने कहा कि हम हिंदू समाज को एक मानते हैं. दुनिया इसमें जाति-भाषा और संप्रदाय का भेद करती है. ऐसे में हमें हर वर्ग के हिंदुओं से जुड़ना होगा. हमें कुटुंबकम की भावना अपने जीवन में उतारनी होगी.

National hindu dharmaHindutavpm modiअयोध्या धामकांग्रेसपीएम मोदीराममंदिररामललाहिंदुत्व

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes