केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने केरल सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जो लोग Sabarimala मंदिर के खजाने की रक्षा करने में नाकाम रहे, क्या वे हमारी आस्था की रक्षा कर सकते हैं. अगर कोई केरल की मूलभूत आस्था की रक्षा कर सकता है, वो वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी है. यह चोरी केवल केरल के लोगों की आस्था का मामला नहीं है. बल्कि पूरा देश केरल के मुख्यमंत्री को बड़ी आशंका से देख रहा है.
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि – मैंने एफआईआर देखी है और उसमें दोषियों को बचाने के लिए वायरस डाला गया है. आपके दो मंत्री संदेह के घेरे में हैं. आप न्याय कैसे दिला सकते हैं औऱ निष्पक्ष जांच कैसे करा सकते हैं. यूडीएफ भी ऐसा नहीं कर सकता, क्योंकि उनकी मिलीभगत के सबूत वायरल हो रहे हैं मैं मांग करता हूं कि केरल के मुख्यमंत्री जांच किसी निष्पक्ष एजेंसी को सौंप दें. (तस्वीर साभार- अमित शाह फेसबुक पेज से साभार)