उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने कभी किसी को गुलाम नहीं बनाया और हमेशा मानवता के कल्याण का मार्ग अपनाया है. हमने कभी किसी पर अपनी बात को थोपा नहीं. जबकि हमारे पास बल था. बुद्धि थी लेकिन, हमने कभी इसका दुरुपयोग नहीं किया. स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि – शिकागो धर्म सभा में स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि – मैं भारत की परंपरा से आय़ा हूं, जिसने सदैव मानव कल्याण का मार्ग दिखाया है. हमने किसी पर जबरन अपनी बात नहीं थोपी. भारत ने मुश्किल वक्त में दुनिया को शरण दी. हमने किसी को गुलाम नहीं बनाया और मानवता के कल्याण का महान अपनाया. हमारे पास बल था, बुद्धि थी लेकिन हमने उसका दुरुपयोग नहीं किया.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज विश्व में जो हलचल मची हुई है, हर देश की आवाज आ रही है. मोदीजी कुछ करिए, ये भारत के सामर्थ्य के प्रति दुनिया का भरोसा है, उस भरोसे का प्रतीक भारत का युवा है. आखिरी पंक्ति पर बैठे व्यक्ति का विश्वास शासन के प्रति जब मजबूत होता है तो योजनाएं तेजी के साथ आगे बढ़ती हुई दिखाई देती हैं. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)