Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

CM Yogi की सबसे बड़ी ताकत सत्ता नहीं संवेदना है- रैपर Badshah

Anju Pankaj Desk, January 14, 2026January 14, 2026

रैपर सिंगर बादशाह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद उनकी जमकर तारीफ की. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने लिखा कि योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर आज एक शांति महसूस हुई. उनके चेहरे पर एक अलग ही रोशनी है. वह तेज जो शब्दों से नहीं बल्कि भीतर की स्थिरता से आता है.

बादशाह ने कहा कि योगी जी की जानवरों के प्रति गहरा प्रेम, इंसानों के लिए करुणा और जीवन का एकमात्र उद्देश्य देश की सेवा, धर्म की रक्षा और लोगों के लिए पूरा समर्पण दिखाई देता है. जो लोग उन्हें दूर से देखते हैं वह बहुत कुछ समझ नहीं पाते, लेकिन पास से मिलने पर पता चलता है कि उनकी सबसे बड़ी ताकत सत्ता नहीं बल्कि उनकी संवेदना है.

बता दें कि बादशाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोरखपुर महोत्सव में मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात से उन्हें एक अजीब सी गहरी शांति महसूस हुई. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National hindu dharmaHindutavpm modiअयोध्या धामकांग्रेसपीएम मोदीराममंदिररामललाहिंदुत्व

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes