देश में घुसपैठ के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने असम में कहा कि कांग्रेस असम को अपना नहीं मानती है ,आजादी के बाद असम के सामने कई चुनौतियां थी लेकिन कांग्रेस ने सरकार में रहने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं निकला. जब बात अपने लोगों के जख्म भरने और उनकी सेवा करने की थी तब कांग्रेस ने घुसपैठियों की सेवा की.
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह घुसपैठिए कांग्रेस के कट्टर वोटर हैं, जो जमीन पर कब्जा करते रहे कांग्रेस उनकी मदद करती रही लेकिन असम की हिमंता सरकार आज लाखों बीघा जमीन को घुसपैठियों से मुक्त कर रही है. एक समय यहां आए दिन खून खराबे होते थे, आज संस्कृति के रंग सज रहे हैं, पहले जहां कर्फ्यू का सन्नाटा होता था आज म्यूजिक बज रहा है.
गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि जब हम असम की कला संस्कृति और उसकी पहचान का सम्मान करते हैं तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें तकलीफ हो जाती है. असम का सम्मान कांग्रेस पार्टी को अच्छा नहीं लगता. उन्होंने कहा कि कांग्रेस वही पार्टी है जिससे भूपेन हजारिका को भारत रत्न देने का विरोध किया था. कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के मंत्री ने असम में लगने वाली सेमी कंडक्टर यूनिट लगने का विरोध किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां सालों तक बीजेपी को लेकर झूठ बोला गया अफवाहें फैलाई गई, वहां भी वोटर हमें वोट दे रहे हैं. पश्चिम बंगाल का तेज विकास बीजेपी की केंद्र सरकार की प्राथमिकता है. प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी घुसपैठियों को वोटर बन रही है. (तस्वीर साभार- नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)