Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

BJP को नई ऊर्जा और दिशा देंगे नितिन नबीन, UP को मिलता रहेगा मार्गदर्शन-CM Yogi

Anju Pankaj Desk, January 20, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और बेहतरीन भविष्य की शुभकामनाएं भी दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपके कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव और दूरदर्शिता से पार्टी को नई ऊर्जा दिशा मिलेगी और लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूती प्राप्त होगी. मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि उत्तर प्रदेश को भी इनका निरंतर मार्गदर्शन प्राप्त होता रहेगा. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में आप अंत्योदय के पथ पर चलते हुए अपनी निष्ठा व समर्पण से संगठन को नई ऊंचाइयां प्रदान करेंगे और सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं में राष्ट्रप्रथम के भाव को और सुदृढ़ करेंगे. आपके उज्जवल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं.

बता दें कि नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं. दिल्ली में बीजेपी कार्यालय में इसका आधिकारिक ऐलान किया गया. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें अध्यक्ष पद की कुर्सी पर बैठाया. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूं और मैं मानता हूं कि नितिन जी मेरे बॉस हैं, अब वो मेरे काम का आकलन करेंगे. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National hindu dharmaHindutavpm modiअयोध्या धामकांग्रेसपीएम मोदीराममंदिररामललाहिंदुत्व

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes