उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक शिव मंदिर पर पांच नाबालिक मुस्लिम लड़कों द्वारा पेशाब करने के आप का मामला सामने आया है. मंदिर पर पेशाब की इस घटना की सूचना मिलते ही इलाके के हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई जिसके बाद बड़ी संख्या में जुटे हिंदु समाज के लोगों ने आरोपी लड़कों पर कार्रवाई की मांग की. इस घटना के बाद प्रशासन फौरन एक्शन में आया और उसने तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया.
फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि बाकी लोगों की तलाश जारी है. पुलिस ने पांचों नाबालिग के खिलाफ केस भी दर्ज किया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है.