Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

J&K के Doda में Army की गाड़ी गहरी खाई में गिरी, 10 जवानों की मौत

Anju Pankaj Desk, January 22, 2026January 22, 2026

जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुए एक बड़े हादसे में सेना के 10 जवानों की जान चली गई. सेना के जवानों को ले जा रहा वाहन बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गया. खबरों के मुताबिक ड्राइवर ने गाड़ी से काबू खो दिया था. हादसे के वक्त वाहन में 21 जवान सवार थे. हादसे में घायल 11 जवानों को एयरलिफ्ट करके उधमपुर मिलिट्री हॉस्पिटल लाया गया.

एक दुखद हादसे में हमारे 10 बहादुर जवानों की जान जाने से बहुत दुख हुआ. हम अपने बहादुर सैनिकों की बेहतरीन सेवा और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेंगे. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं – मनोज सिन्हा (उपराज्यपाल, जम्मू-कश्मीर)

डोडा में हुए हादसे से मन व्यथित है. इस हादसे में हमने अपने जिन जवानों को खोया है, उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं – अमित शाह (गृहमंत्री)

जान गंवाने वाले सैनिकों के परिवारों के प्रति मैं हार्दिक संवेदना प्रकट करता हूं. साथ ही साथ घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं – उमर अब्दुल्ला (मुख्यमंत्री, जम्मू-कश्मीर) (The image was created with the help of AI.)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes